एटा। ब्लॉक शीतलपुर के गांव नगला पवल में शुक्रवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। बंटी पहलवान ने 11000 और सचिन पहवान ने 5000 रुपये की कुश्ती अपने नाम की।
आयोजक रामचंद्र उर्फ चंदू भैया ने बताया कि हर वर्ष गंगा सिंह पहलवान की स्मृति में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को भारी संख्या में पहलवान अखाड़े में उतरे और अपने दांव पेच दिखाए। प्रतियोगिता की सबसे बड़ी कुश्ती की इनामी राशि 11000 रुपये थी। इसके लिए बंटी हाथरस और भरत पहलवान राजस्थान के मध्य मुकाबला हुआ। यहां बंटी पहलवान ने बेहतर दांव पेच दिखाते हुए भरत को पराजित कर विजय हासिल की।
दूसरी कुश्ती सचिन और सोनू के मध्य हुई इसकी इनामी राशि 5100 रुपये थी। सचिन भारी पड़े और विजय हासिल की। तीसरी कुश्ती में अशोक और रमन तथा चौथी कुश्ती में विकास और अरुण के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और दोनों कुश्ती बराबरी पर रहीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन अभिताश यादव उर्फ चीतू भैया ने किया। सूरजपाल, कमल सिंह, राकेश लोधी, दिनेश प्रधान, श्याम, राजेंद्र, रघुवर सिंह पूर्व प्रधान, अनुराग, पुष्पेंद्र और गुलशन मौजूद रहे।