फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा में पटाखा गोदाम में धमाका...चार दुकानें धराशायी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, एक गंभीर घायल

Sun, 19 Oct 2025 04:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दिवाली पर एटा में बड़ी घटना हुई। आतिशबाजी के गोदाम में आग लग गई। धमाके से चार दुकानें धराशायी हो गईं। एक घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन
पटाखा गोदाम में धमाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के बागवाला चौराहे के पास पटाखा गोदाम में रविवार को तेज धमाका हो गया। इससे चार दुकानें धराशायी हो गईं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। चार लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। माैके पर राहत बचाव कार्य जारी है। दमकल की टीमें लपटों पर काबू पाने में जुटी हैं।
विज्ञापन


बागवाला चौराहे से आसपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर पटाखा गोदाम बना हुआ था। इसमें रविवार को तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके से गोदाम की चार दुकानें धराशायी हो गईं। माैके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दमकल की दो गाड़ियां माैके पर लपटों पर काबू पाने में जुटी हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि गोदाम कंसुरी निवासी रहीस खान का था। इस गोदाम में पूर्व में ऐसा ही हादसा हो चुका था, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई थी। 

http://
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें