फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बैठक में अनुपस्थित 11 प्रधानाचार्य को नोटिस देकर मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 21 Aug 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में बैठक करते जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति एवं अन्
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई। 11 विद्यालयों के प्रधानाचार्य अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इनको नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बुधवार शाम को श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग में पूर्व दशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) तथा दशामोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) शिक्षण संस्थानों के स्तर से 31 अगस्त तक विद्यालय स्तर पर प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों के प्राप्त होने पर चर्चा की गई।

वहीं सही आवेदन पत्र को सत्यापित करके छात्रों का बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन करने, गलत एवं अपात्र छात्रों के आवेदन पत्र को विद्यालय स्तर पर ही निरस्त करने तथा कोई भी आवेदन पत्र विद्यालय स्तर पर लम्बित नहीं रखने के साथ यूडायस आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक सभी माध्यमिक स्तर के सभी प्रधानाचार्यों को उपस्थित होना अनिवार्य था। इस दौरान 11 विद्यालय के प्रधानाचार्य बैठक में अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर वेतन रोका रोकते हुए विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें