सेंट पॉल्स सीनियर सैकेंड्री स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में निरीक्षण के दौरान छात्रा के
- फोटो : ETAH
एटा। सेंट पोल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीनियर विंग में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए मॉडल देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण हैरी पोटर, सोलर सिटी, विज्ञान प्रयोगशाला, हाइड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट, रिवर सिस्टम, मोहनजोदड़ो, लैंड फार्म्स, स्टूडेंट्स मोबाइल एप आदि मॉडलों की अतिथियों ने सराहना की।
विद्यालय चेयरमैन राजीव दास, प्रधानाचार्य सिल्विया दास ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नागेंद्र चौहान, नरेंद्र यादव, पंकज पाठक, जय सिंह, केपी सिंह, योगेश शर्मा, नुरुद्दीन सैफी, विकास उपाध्याय अनुपम शर्मा एवं शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।