फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता के दफ्तर पर जड़ा ताला

Mon, 13 Apr 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को अधिशासी अभियंता बिजली कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी भी की। बाद में अधिशासी अभियंता ग्रामीण के नेतृत्व में विभागीय टीम ने किसानों से बात की और मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त किया।
विज्ञापन




यूनियन के प्रदेश महासचिव अखिल यादव ने बताया कि विकास खंड सकीट के गांव सेनाकलां के 10 किसानों के विरुद्ध विद्युत विभाग ने थाना रिजोर में विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जबकि किसानों के पास कुटीर ज्योति योजना के तहत साढ़े सात रुपये प्रतिमाह के एग्रीमेंट से कनेक्शन हुए थे, लेकिन विभागीय अधिकारी एग्रीमेंट के अनुरूप बिल नहीं ले रहे हैं। इसी मामले को लेकर गत दिनों किसानों ने रिजोर स्थित बिजली विभाग का घेराव किया था।

जहां मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्वासन पूरा न होने पर सोमवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर तेज सिंह वर्मा, महेंद्र सिंह फौजी, रमेशचंद्र सिंह, प्रेमसिंह वर्मा, केपी सिंह, दयाराम शाक्य, गंगा सिंह, राजवीर सिंह, श्यामा बेगम, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें