फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : निगम हित बता 7 अक्षम चालकों का किया स्थानांतरण, 5 का निरस्त

Sun, 29 Sep 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव वर्मा
विज्ञापन

एटा। एटा डिपो में तैनात 7 चालकों को अक्षम करार दे दिया गया। निगम हित बता क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) अलीगढ़ ने इनका स्थानांतरण दूसरे जनपदों में कर दिया। एटा डिपो से इन सभी को कार्यमुक्त कर दिया गया, लेकिन चंद दिनों में ही 5 चालक का स्थानांतरण रद कर वापस एटा डिपो ही भेज दिया गया। इस उठापटक पर भ्रष्टाचार के सवाल खड़े हो रहे हैं। इसको एक कॉल रिकॉर्डिंग ही मजबूती दे रही है। जिसमें चालक बता रहा है कि 25 हजार रुपये लेकर आदेश रुकवाया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ कार्यालय से एटा डिपो के 7 अक्षम चालकों को स्थानांतरण आदेश 29 अगस्त को जारी किया गया। निगम हित बताते हुए इन्हें अलीगढ़, अतरौली, कासगंज, बुद्धविहार डिपो में तैनाती दी गई। इस पर एटा डिपो से इन सभी को कार्यमुक्त कर दिया गया। केवल एक चालक ने कासगंज के डिपो में ज्वॉइनिंग की। अन्य सभी स्थानांतरण रुकवाने में जुट गए। 5 लोग सफल भी हो गए और आदेश रद्द कर इन्हें वापस एटा डिपो में भेज दिया गया है। वापस आने वाला एक कर्मचारी अपने एक साथी से फोन पर बातचीत में बता रहा है कि 25 हजार रुपये देकर काम हुआ है।
विज्ञापन

7 अक्षम चालकों का आदेश आते ही उन्हें रिलीव कर दिया। 5 को वापस भेजा गया है, आदेश के अनुसार उन्हें ज्वॉइन करा लिया है। चालक के अक्षम होने की दशा में उन्हें गाड़ी पर न भेज डिपो, स्टैंड पर अन्य काम कराए जा सकते हैं। - नरेश चंद्र, एआरएम एटा
विज्ञापन


जिन कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया था, उनमें से 3 की सेवानिवृत्ति को एक साल ही बचा है। मानवीय आधार पर उनका स्थानांतरण वापस किया गया है। दो लोगों के लिए जनप्रतिनिधियों आदि की सिफारिश थी। मैंने या मेरे विभाग के किसी कर्मचारी ने रुपये नहीं लिए हैं, आरोप गलत हैं। शिकायत मिलेगी तो जांच कार्रवाई की जाएगी। - एसके वर्मा, आरएम अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें