मतदान करने की शपथ लेती छात्राएं
- फोटो : Amar Ujala
मतदान को लेकर सबको जागरूक करने की मुहिम में एसबी पब्लिक स्कूल भागीदार बना। स्कूल शिक्षकों ने मतदान करने की शपथ ली। इस मौके पर अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य डा. कुसुम वार्ष्णेय ने कहा कि मतदान को लेकर सबको जागरूक होना चाहिए। मतदान करने का सबको अधिकार मिला है और बढ़-चढ़कर लोगों को अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा दिखाई।
उधर, सकीट के डीएवी इंटर कालेज में विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनोखे सिंह ने कहा कि मतदान करना लोकतंत्र को मजबूत करने का अंग है। इस मौके पर अनिल शर्मा, सोने लाल शाक्य, विमल यादव, हरिओम दीक्षित, कृष्णा यादव, ब्रजेश शाक्य, दौलत राम, विनीता वार्ष्णेय, उमा यादव मौजूद रहीं।