फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ चलो करें मतदान, अपनी ताकत लो पहचान

Thu, 26 Jan 2017 12:20 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
मतदान की शपथ द‌िलाते डीएम, एसपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को गांधी मार्केट रोड स्थित प्रिंटिस बालिका स्कूल से हजारों छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। प्रिंटिस बालिका इंटर कालेज से शुरू हुई रैली जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में सभा में बदल गई। जहां डीएम ने मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय के दर्जनों माध्यमिक, महाविद्यालयों एवं प्रशिक्षण संस्थाओं के हजारों छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।  रैली डीएम विजय किरन आनंद ने हरी झंडी दिखाकर प्रिंटिस बालिका विद्यालय से रवाना किया। रैली को नेतृत्व डायट प्राचार्य मनोज गिरि, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए आरके वर्मा कर रहे थे। राष्ट्रपति पुरस्कृत स्काउट टीचर दयानंद श्रीवास्तव के मतदाता जागरूकता नारे आओ चलो करें मतदान, अपनी ताकत लो पहचान गूंज रहे थे। रैली गांधी मार्केट, जीटी रेाड होते हुए जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में पहुंची। जहां विद्यार्थियों को डीएम विजय किरन आनंद ने शतप्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर महफिल में समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रमुख मनोज गिरि ने किया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सबका सहयोग जरूरी है। जिले भर में कड़े सुरक्षा इंतजाम हैं। निर्भीक होकर मतदान करें।

मतदाता दिवस पर सुरक्षा चाकचौबंद
रैली में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़ संभालने के लिए जहां प्रधानाचार्य शिक्षक लगे थे। वहीं व्यवस्थाओं के लिए पुलिस बल मौजूद रहा। सीओ सिटी के अलावा आधा दर्जन उपनिरीक्षक, दर्जनों आरक्षी रैली के साथ चल रहे थे। रैली के दौरान हाईवे-91 पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन


नए वोटर को दिए एपिक कार्ड
पहली बार मतदाता बने नंदनी गोस्वामी, ज्योति बघेल, मानवेंद्र बघेल, राजीव मिश्रा, शिवम सोलंकी, रोहित यादव, राखी, सनी यादव, शिवा सोलंकी आदि को डीएम विजय किरन आनंद ने एपिक कार्ड दिए। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा एक जागरूकता नाटक प्रस्तुत कर समां बांध दिया। समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें