एटा। कलेक्ट्रेट स्थित चुनाव कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर शुरू किया गया है। यहां लोग एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम के तहत हर समस्या-शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। बताया कि इस कंटेक्ट सेंटर की स्थापना विशेष रूप से पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए की गई है। आमजन अब अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या को सीधे सेंटर के नंबर 05742-233312 पर दर्ज करा सकते हैं। यह जिला कांटेक्ट सेंटर 24 गुणा 7 की तर्ज पर सक्रिय रूप से कार्य करेगा। इसके अतिरिक्त शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-1800-5894 एवं 05742-1950 भी उपलब्ध कराए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि एसआईआर के तहत उत्पन्न हो रही किसी भी कठिनाई या समस्या का का निस्तारण तत्काल इसी माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर सीडओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व लालताप्रसाद शाक्य, एडीएम न्यायिक रमेशचंद्र मौर्य, एएसडीएम राजकुमार मौर्य, पीयूष रावत, श्वेता सिंह, जिला निर्वाचन कार्यालय से केशवदेव, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, रघुराज सिंह आदि उपस्थित रहे।