फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो दिन कतार में लगने के बाद भी नहीं मिली खाद, हंगामा

विज्ञापन
सहकारी समिति दहेलिया पूठ के बाहर खाद के इंतजार में बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव दहेलिया पूठ स्थित सहकारी समिति पर बुधवार को खाद वितरण के समय किसानों ने जमकर हंगामा किया। दो दिन से कतार में लगे होने पर भी खाद न मिलने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों की लाइन लगवाकर खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन


हंगामा कर रहे किसानों ने बताया कि वह दो दिन से आकर कतार में लग रहे हैं। उनको खाद नहीं मिल रही है। रसूखदार और परिचितों को पांच और उससे अधिक बोरी आराम से दी जा रही है। हम लोग एक-एक बोरी के लिए तरस रहे हैं। शाम को खाद समाप्त होने पर किसानों का पारा चढ़ गया। खाद लेने पहुंची महारानी ने बताया कि पर्ची मिलने के बाद खाद मिलने के इंतजार में सुबह से समिति पर बैठी हैं लेकिन खाद नहीं मिल सकी है।
नगला बनी के मेघपाल ने बताया वह मंगलवार को भी कतार में लगे थे। समिति सचिव मनमानी से वितरण कर रहे हैं। नगला बनी के विद्यासागर ने बताया कि टोकन सिस्टम शुरू होने के बाद से घपला शुरू हो गया है। छोटे किसान सुबह से बैठे रहते हैं और बड़े किसान खाद लेकर चले जाते हैं। समिति के सचिव अजय प्रताप ने बताया कि जितनी खाद उपलब्ध थी, वितरण करा दिया गया। खेप आने पर शेष किसानों को खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें