फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना साढ़े तीन लाख खर्च फिर भी नहीं उठ रहा कूड़ा

विज्ञापन
तहसील के सामने सड़ता कूड़ा। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद रोजाना शहर से कूड़ा उठाने पर करीब 3.5 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। उसके बाद भी शहर से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। कूड़े के ढेरों में आग लगाई जा रही है जिस पर शिकंजा तक नहीं कस पा रहा। कुल मिलाकर सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका पूरी तरह से नाकाम दिख रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के जीटी रोड स्थित सदर तहसील के सामने सैनिक पड़ाव में कूड़े के ढेर लगे हुए थे। इनमें से धुआं भी उठ रहा था। यहां होली के बाद से अभी तक कूड़े को नगर पालिका द्वारा नहीं उठाया गया है। वहीं सुबह करीब 11 बजे अलीगंज तिराहा पर भी कूड़े के ढेर लगे थे। जिसकी वजह से दुर्गंध से लोग परेशान नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें