विद्युत सबस्टेशन में ओसीबी तीन दिन पहले जल गई, जिस कारण नगर और ग्रामीण क्षेत्र में अंधेरा पसरा है। निगम अफसरों ने शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की। इसके चलते लोगों आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बिजलीघर में विगत 12 दिसंबर को ओसीबी जलने के कारण कस्बा सहित करीब बीस गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। जबकि स्थानीय लोग लगातार पावर निगम अफसरों से शिकायत कर रहे हैं। बावजूद इसके बिजली आपूर्ति को ठीक नहीं किया जा रहा। विद्युत निगम कर्मचारी ने नाम न छापने की करने की शर्त पर बताया कि जिम्मेदार अधिकारी यानी जेई विगत 13 दिसबंर से बिजलीघर पर नहीं आया है। जेई आने पर वह ड्यूटी चढ़ाने के अलावा लॉग सीट भरकर खानापूर्ति करेगा। तीन दिन से बिजली गुल होने और कार्रवाई न होने से गुस्साए लोग आंदोलन और प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मंगलवार तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो व्यापारी बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में श्री कृष्ण गुप्ता, प्रवेश, सुनील, राजू, कमल, योगेश, नन्ने गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।