फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीवरी में तीन घरों से लाखों की चोरी

Mon, 14 Dec 2015 09:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम नींवरी में रविवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। तीन घरों से लाखों की नकदी, आभूषण चोरी कर लिए। जबकि तीन घरों में चोरी का प्रयास विफल हो गया। गंगेश्वरी कालोनी में चोर नवागत प्रधान के घर के ताले चटकाकर लाखों रुपये के नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की इस वारदात से बस्ती में सनसनी फैल गई। पीड़ित प्रधान ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

राजवीर के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर से 1.20 लाख की नकदी, सवा दो किलो चांदी, ढाई तोले सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घर में सो रहे लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन चोर भागने में सफल रहे। इसके अलावा पूर्व प्रधान वीरेन्द, ब्रजपाल सिंह के घर के भी ताले चटकाए। ब्रजपाल के घर से पांच किलो घी चुरा ले गए। देवकीनंदन के घर भी चोरी का प्रयास किया। जगार होने पर चोर फरार हो गए। इसी गांव के मजरा में भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
धर्मपाल के घर में चोरों ने छत के रास्ते प्रवेश किया। उनके घर से दो लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। चोर अटैची को अपने साथ ले गए। यह अटैची गांव के बाहर पड़ी मिली। जिसमें सभी आभूषण गायब थे। रामस्वरूप के घर से 25 हजार की नकदी, दो लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

गंगेश्वरी कालोनी में ग्राम उर्करी के प्रमोद पुत्र राजवीर निवास करते है। उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत से प्रधानी का चुनाव लड़ा। चुनाव की मतगणना के लिए वह अपने परिवार के लोगों के साथ सुबह से ही मतगणना स्थल पर गए थे। अन्य लोग गांव चले गए। इससे पूरा घर खाली हो गया। चोरो ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए घर में रखे 2. 50 लाख रुपये, 20 तोला सोने के आभूषण व 1.50 किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए। सुबह पड़ोसियों ने जब उनके घर के ताले टूटे देख, तो हड़कंप मच गया। पड़ोाियों ने मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी गई। सूचना पाकर प्रधान मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से जानकारी ली। जब चोरी का अन्य लोगों को भी पता चला, तो एकत्रित होकर नाराजगी जताई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को चोरी की वारदात की तहरीर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें