फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा : मंदिर में जल चढ़ाने गए युवक को पुजारी ने पीटा

Sat, 06 Sep 2025 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सिविल लाइंस निवासी रूपम कुमार बृहस्पतिवार सुबह अपने मंदिर में जल चढ़ाने गए थे। आरोप है कि इस दौरान मंदिर के पुजारी ने जल चढ़ाने से मना किया और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर साथियों के साथ मिलकर पीट दिया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद रूपम कुमार ने बताया कि घर के पास ही मंदिर है। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 7 बजे जल चढ़ाने पहुंचे तो वहां मौजूद पुजारी सर्वेंद्र दीक्षित ने गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध किया तो पुजारी के साथ मौजूद विमल, प्रीती, सरोज देवी और संजय तिवारी समेत दो अन्य अज्ञात लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। सभी ने एकराय होकर सरिया व लाठी-डंडों से पीटा। इससे शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। इतना ही नहीं पुजारी ने छेड़छाड़ के झूठे आरोप में जेल भिजवाने की धमकी भी दी। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें