फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साइकिल की सवारी, सेहत से है यारी

विज्ञापन
शहर के बाबूगंज के पास ​स्थित साइकिल की दुकान से खदीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
एटा। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण शहर में साइकिल की मांग तेजी से बढ़ी है। प्रतिदिन 200 से अधिक साइकिलों की बिक्री हो रही है। साइकिल अब केवल परिवहन का साधन नहीं रही, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली का प्रतीक बन गई है।
विज्ञापन




शहर के प्रमुख साइकिल विक्रेताओं ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में साइकिल की मांग बढ़ी है। बाजार में रोजाना करीब 200 साइकिलें बिक रही हैं। इनमें बच्चों की साइकिलें, फैंसी मॉडल और पारंपरिक साइकिलें शामिल हैं। हालांकि, सामान्य उपयोग वाली पारंपरिक साइकिलों की बिक्री पहले की तुलना में कुछ कम हुई है। इसके विपरीत, आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन वाली साइकिलों की मांग में तेजी आई है। विक्रेता सुखवीर ने बताया कि युवा वर्ग फिटनेस को लेकर अधिक जागरूक हुआ है। यही कारण है कि वे हल्के वजन, मल्टी-गियर और एडवांस तकनीक से लैस साइकिलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। सुबह और शाम शहर की सड़कों तथा पार्कों के आसपास बड़ी संख्या में लोग साइकिलिंग करते नजर आते हैं। यह दृश्य शहर में साइकिल संस्कृति के पुनरुत्थान का प्रमाण है।

आधुनिक साइकिलों की बढ़ती लोकप्रियता
बाजार में बच्चों की साइकिलों के साथ-साथ फैंसी मॉडल की मांग भी बढ़ी है। आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन वाली साइकिलें युवाओं को खूब पसंद आ रही हैं। हल्के वजन, मल्टी-गियर और एडवांस तकनीक से लैस साइकिलें उनकी पहली पसंद हैं। विक्रेता सुखवीर के अनुसार, युवा वर्ग इन विशेषताओं के कारण ही इन साइकिलों को खरीद रहा है। यह आधुनिकता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का मेल है।साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी
विज्ञापन

सीएमएस एस चंद्रा ने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। इससे हृदय मजबूत होता है, शरीर की अतिरिक्त कैलोरी कम होती है और मानसिक तनाव में भी राहत मिलती है। साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है क्योंकि इससे ईंधन की खपत और प्रदूषण दोनों कम होते हैं। विश्व साइकिल दिवस पर संदेश देते हुए कहा कि यदि लोग रोजाना कुछ समय साइकिलिंग को दें तो वे खुद को स्वस्थ रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। यही वजह है कि आज के दौर में साइकिल एक बार फिर लोगों की पसंद बनती जा रही है।

साइकिल चलाने के प्रमुख फायदे
-हृदय और फेफड़ों को मजबूत बनाती है।
-वजन नियंत्रित रखने में मददगार।
-मधुमेह और उच्च रक्तचाप के खतरे को कम करती है।
-मानसिक तनाव और अवसाद को दूर करने में सहायक।
-पर्यावरण के अनुकूल और किफायती परिवहन का साधन
-
बाले लोग-
साइकिलें स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए युवा खरीद रहे हैं। बाजार में बैटरी वाली साइकिलों को युवा अधिक पसंद कर रहे हैँ जो 20 से 35 हजार रुपये की साइकिलें उपलब्ध हैं। युवाओं का जोर नई डिजाइन व तकनीक वाली साइकिलों पर रहता है।
सुरेश कुमार मंगलानी, साइकिल विक्रेता
-
मैं आज भी लंबी यात्राएं साइकिल से तय करता हूं पिछले वर्ष साइकिल से अजमेर शरीफ घूमने गया था। आज के व्यस्त जीवन में मेरे जैसे युवाओं को फिट रहने के लिए साइकिल का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

शाहिल अब्बासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें