फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑटो-ई-रिक्शाओं की मनमानी से लग रहा जाम, राहगीर परेशान

विज्ञापन
शहर के ठंडी सड़क तिराहे पर ऑटो और ई-रिक्शा की वजह से जाम लगता है। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। प्रमुख तिराहों और चौराहों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमाने तरीके से वाहन खड़े कर सवारियां भरने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड, दीनदयाल चौक, ठंडी सड़क, नन्नूमल चौराह, अलीगंज चौराह सहित कई व्यस्त क्षेत्रों में ऑटो और ई-रिक्शा चालक निर्धारित स्थानों के बजाय सड़क किनारे और चौराहों के आसपास वाहन खड़े कर सवारियां बैठाते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और थोड़ी ही देर में लंबा जाम लग जाता है। लोगों का कहना है कि व्यस्त समय में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। छोटे वाहन और दोपहिया चालक जाम में फंसकर समय गंवाने को मजबूर हो जाते हैं। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

केस-1ः ठंडी सड़क पर खड़े ऑटो-ई-रिक्शा
शहर के ठंडी सड़क पर हर वक्त जाम जैसे हालात रहते हैं। यहां से भारी वाहनों को जीटी रोड के लिए निकाला जाता है जिसकी वजह से यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम लगने की वजह से दोपहिया वाहन समेत छोटे वाहनों को भी जाम से जूझना पड़ता है। वहीं ई-रिक्शा और ऑटो सड़क किनारे खड़े होने से जाम लग जाता है। सुबह से लेकर देर रात तक यहां पर जाम जैसे हालत बने रहते हैं।
विज्ञापन

-
केस-2ः कैलाश गंज मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ऑटो से जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां पर वाहनों के निकलने की वजह से जाम लग जाता है। वहीं सदर तहसील में कई सारे फरियादी चार पहिया वाहनों से पहुंचते हैं जिसकी वजह से अन्य वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। वहीं सदर तहसील से 100 मीटर आगे अलीगंज तिराहा है जहां से भारी वाहन समेत अन्य वाहन भी गुजरते हैं। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।

ई-रिक्शा व ऑटो सड़क किनारे खड़े होने से जाम लग जाता है
शहर के प्रमुख चौराहों पर खड़े होने वाले ई-रिक्शा व ऑटो को हटाया जाए जिससे अन्य वाहनों को निकलने में आसानी हो सके। वहीं ई-रिक्शा व ऑटो के लिए अलग से स्टैंड बनाया जाए जहां से सवारियों को बैठाया जा सके। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से गुजरने वाले भारी वाहनों को बाईपास होकर निकालना चाहिए।

बोले लोग...
शहर के प्रमुख चौराहों पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। ई-रिक्शा व ऑटो चौराहों पर खड़े होने की वजह से जाम लगता है। इनके लिए अलग से स्टैंड बनाना चाहिए।
विज्ञापन

- अभिषेक वर्मा, पटियाली गेट
-
शहर से गुजरने वाले भारी वाहनों को बाईपास होकर निकालना चाहिए। इससे छोटे वाहनों को काफी राहत मिलेगी। वहीं सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को हटाना चाहिए।
गोरव भारद्वाज, मयूर विहार

शहर के ठंडी सड़क तिराहे पर ऑटो और ई-रिक्शा की वजह से जाम लगता है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें