फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सियार के हमले में घायल युवक ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। सियार के हमले में घायल युवक ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार की रात को दम तोड़ दिया। करीब तीन सप्ताह पहले हुए हमले में घायल युवक को 3 एंटी-रेबीज वैक्सीन भी लग चुकी थीं। क्षेत्र के गांव बुरहनाबाद में 8 मई की रात को 29 वर्षीय जितेंद्र मक्का की फसल की रखवाली को खेत पर जा रहा था। खेतों पर एक सियार ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में जितेंद्र घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसको मिरहची के अस्पताल लाया गया। यहां उसको एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई। यहां से परिजन कासगंज के जिला अस्पताल ले गए। दो वैक्सीन वहां लगी। उसके बाद मेडिकल काॅलेज अलीगढ़ भेज दिया गया। हालत बिगड़ने पर उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली भेजा गया। मंगलवार की रात को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जितेंद्र का शव गांव में पहुंचने पर चीत्कार मच गई। परिजन ने बताया सिर्फ एक वैक्सीन लगना बाकी थी। तीन वैक्सीन लगने पर भी जितेंद्र की मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं पर लोग सवाल उठा रहे हैं। मामले की रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए लेखपाल नरेश कुमार ने गांव में पहुंचकर परिजन से घटना की जानकारी ली। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह जांच का विषय है। तीन एंटी-रेबीज वैक्सीन लगने और उच्च अस्पताल में बेहतर इलाज होने पर भी जितेंद्र की मौत होने से वह अचंभित हैं। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें