फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 44 करोड़ से डाली जाएगी पेयजल पाइप लाइन

विज्ञापन
शहर के शहीद पार्क में बना ओवरहैड टैंक। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर के कुछ मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जल निगम की ओर से पानी की 123 किमी लंबी पाइप लाइन डालकर जलापूर्ति पहुंचाई जाएगी। करीब 44 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य अगले माह से शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से नगर पालिका परिषद पुनर्गठन योजना के तहत शहर में नई पाइप लाइन डाली जाएगी। शहर में करीब 123 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डालकर घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे। सहायक अभियंता लोकेश कुमार ने बताया कि शहर में कुछ हिस्सों में पुरानी पाइप लाइन पड़ी थी जो वर्तमान में बंद है। उन्होंने बताया कि गुजरात की कंपनी एनपी पटेल की ओर से पाइप लाइन डाली जाएगी। इस दौरान तीन जगहों पर नए ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि सिविल लाइंस, अलीगंज रोड और किदवई नगर मार्ग पर तीन जगहों पर ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें