एटा। जलेसर के गांव गोपालपुर बंबा के पास खेत में मिले अज्ञात युवक के शव की दो दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस युवक की पहचान सोशल मीडिया से कराने का प्रयास कर रही है।
गोपालपुर बंबा के पास बुधवार की शाम करीब 5 बजे युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेजा। शुक्रवार तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष है। थाना प्रभारी ने बताया कि पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी फोटो प्रसारित की जा रही है।