फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यू-डायस पोर्टल पर फीडिंग में सुस्ती, 54 प्रधानाचार्यों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा विभाग में यू-डायस पोर्टल पर छात्र डाटा अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने जिले के 54 सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि छात्र डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी। इसके लिए सभी विद्यालयों को कई बार निर्देशित भी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी अधिकांश विद्यालयों ने यू-डायस पोर्टल पर छात्र विवरण अपलोड नहीं किया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित प्रधानाचार्यों का वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित विद्यालयों की ओर से छात्र डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाएगा तब तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा। डाटा अपलोड करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रधानाचार्यों की है और इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जिले में कुल 575 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 25 राजकीय, 54 सहायता प्राप्त और 496 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक केवल 25 राजकीय विद्यालयों ने ही छात्र डाटा पोर्टल पर अपलोड किया है। वहीं सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में डाटा फीडिंग की स्थिति संतोषजनक नहीं है। डीआईओएस ने कहा कि यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का सही और समयबद्ध डाटा अपलोड होना आवश्यक है, जिससे शिक्षा विभाग की योजनाओं और आंकड़ों का सही संकलन किया जा सके। उन्होंने सभी विद्यालयों को जल्द से जल्द डाटा फीडिंग कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें