फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शिक्षिका को गोली मारने के मामले सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जसरथपुर क्षेत्र के गांव दहेलिया पूठ में शिक्षिका साधना मिश्रा को गोली मारने के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपितों आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं आरोपियों की सीडीआर को भी चेक कर रही है। घायल महिला का उपचार जारी है।
विज्ञापन


गांव दहेलिया पूठ निवासी साधना मिश्रा (40) पत्नी राजेश मिश्रा के अनुसार वह सोमवार सुबह टहलने निकली थीं। गांव के सचिवालय के पास कार सवारों ने उसे अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे तमंचे से गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। साधना ने नदराला के प्रधान पति मोहम्मद वारिस और उसके साले समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ राजेश कुमार का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी कैमरे और सीडीआर चेक की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें