फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 72 घंटे बीतने पर भी पुलिस नहीं लगा सकी चोरों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे के मोहल्ला लुहारी दरवाजा में दो मकान से हुई चोरी की घटना में 72 घंटे बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है। दोनों मकान को खंगालने वाले तीनों चोर के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में आने के बाद भी उनकी पहचान नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन


19 जनवरी की रात को चोरों ने लुहारी दरवाजा के गुरविंद सिंह और विकास कुमार के बंद मकानों को निशाना बनाया था। ताला तोड़कर बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए थे। गुरविंद ने पुलिस को बताया उसके परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी। जेवरात बनवाकर घर में रखे थे। जेवरात और पचास हजार रुपये की नकदी चोर ले गए। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने पर भी पुलिस चोरों का सुराग लगाने में नाकाम है। पुलिस उपाधीक्षक नीतिश गर्ग ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पर काम चल रहा है। पुलिस टीम चोरों का सुराग लगाने को लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें