घंटाघर बाजार में बिजली के खंभे पर झूलते हुए तार। संवाद
एटा। शहर के प्रमुख बाजारों में बिजली की केबल का मकड़जाल बिछा हुआ है।
हालत ये है कि लाइनमैन को भी फॉल्ट में खोजने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं, बारिश के मौसम में आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं जिससे बिजली के खंभे के नीचे रेहड़ी लगाने वाले भयभीत रहते हैं। यहां तक दुकानदारों को भी करंट फैलने का भय लगा रहता है।
इस समस्या को लेकर दुकानदारों ने कई बार विद्युत निगम को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कई बार तो केबल के जाल के बीच फॉल्ट तलाशना भी मुश्किल हो जाता है।
घंटाघर बाजार में बिजली के खंभे पर झूलते हुए तार। संवाद