फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अमरनाथ में अंतर्धान हुए बाबा बर्फानी, यहां हुए प्रकट', फ्रिज में दिखा ऐसा दृश्य; लोगों ने शुरू कर दी पूजा

Tue, 14 Jul 2026 10:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खेरिया मोड़ स्थित नगला भुजा इलाके में एक घर के फ्रिज के फ्रीजर में बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बनने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। कई श्रद्धालुओं ने इसे भगवान शिव का चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी, जबकि कुछ लोग इसे प्राकृतिक घटना बता रहे हैं।
विज्ञापन
फ्रीजर में बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बन गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार को अनूठा मामला सामने आया। खेरिया मोड़ के नगला भुजा क्षेत्र में एक घर में रखे फ्रिज के फ्रीजर में बर्फ से शिवलिंग जैसी आकृति बन गई। फ्रिज में शिवलिंग बनने की सूचना तेजी से क्षेत्र में फैल गई। दर्शन करने के लिए लोग पहुंचने लगे। पूजा-अर्चना शुरू कर दी। फ्रिज में बने शिवलिंग पर लोगों ने रुपये चढ़ाने शुरू कर दिए। कई श्रद्धालु इसे भगवान शिव का चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ कुछ लोग इसे प्राकृतिक रूप से जमी बर्फ की आकृति बता रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन



फ्रिज में बनी बर्फ की आकृति को कई लोगों ने भगवान शिव का स्वरूप मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने फूल चढ़ाए, जलाभिषेक किया और 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाए। पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं जैसे ही इस फ्रिज का वीडियो वायरल हुआ, तो शोसल मीडिया  पर भी चर्चाएं शुरू हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें