फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिल्ली-अलीगढ़ रूट पर दो घंटे तक नहीं मिली बसें

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर दिल्ली जाने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
एटा। रक्षाबंधन पर्व के बाद सोमवार को अपने कार्यस्थल की ओर लौट रहे यात्रियों को एटा रोडवेज बस स्टैंड पर बसों की कमी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-अलीगढ़ रूट पर बसों के न मिलने से यात्रियों को, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, करीब दो घंटे तक तेज धूप में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जमा होने लगी थी। बड़ी संख्या में लोग रक्षाबंधन मनाने के लिए घर आए थे और पर्व के बाद दिल्ली-एनसीआर, अलीगढ़ और अन्य शहरों में अपने काम पर वापस लौट रहे थे। दिल्ली-अलीगढ़ मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के बावजूद पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं थीं। कई यात्री अपने सामान के साथ बस स्टैंड परिसर में खड़े रहे, जबकि महिलाओं और बच्चों को भीषण गर्मी में असुविधा का सामना करना पड़ा।

बोले यात्री-



दिल्ली जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे थे, लेकिन काफी देर तक बस नहीं मिली। करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद भी भीड़ कम नहीं हुई।
- शेष कुमार, निवासी भुजपुरा
-
रक्षाबंधन के बाद बड़ी संख्या में लोग वापस लौट रहे हैं। इसके बावजूद दिल्ली-अलीगढ़ रूट पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हुई। - इंद्रजीत, निवासी उतरई
विज्ञापन

-



रक्षाबंधन के बाद सोमवार को यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई। यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध बसों को प्रमुख मार्गों पर लगाया गया था। दिल्ली-अलीगढ़ रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। भीड़ के कारण कुछ समय के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

नरेश कुमार गुप्ता, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें