फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चप्पल, खिलौने और प्लास्टिक कूड़े से बनवाई सड़क

विज्ञापन
करतला वाहनपुर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जांच करते सहायक अ​भियंता अनुज शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
एटा। पीएमजीएसवाई की ओर से करतला से वाहनपुर मार्ग का नवीनीकरण कार्य कराया गया है। मार्ग की लंबाई 7.6 किलोमीटर तक निर्माण किया गया है। खास बात यह है कि इस मार्ग के नवीनीकरण में प्लास्टिक कूड़े का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

हाल ही में थाना बागवाला क्षेत्र में करतला से वाहनपुर मार्ग पर डामर व प्लास्टिक के मिश्रण से सड़क का निर्माण काराया गया है। बुधवार को सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई अनुज शर्मा ने बताया कि नवीकरण के दौरान सड़क के ऊपर ब्लैक टॉप डाला गया है। यह सड़क 7.6 किलोमीटर लंबी। इसके 6.6 किलोमीटर पर डामरीकरण किया गया है। इसमें चप्पल, खिलौने, पॉलिथीन आदि प्लास्टिक कचरे को इस्तेमाल किया गया है। इनके छोटे-छोट 2.36 मिलीमीटर के टुकड़े कर कनवर्टर बेल्ट के जरिए हॉट मिक्स प्लांट में डाला जाता है। फिर मशीन में डालनेे के बाद गिट्टियां डालकर मिलाया जाता है। जिससे प्लास्टिक कोट गिट्टियों पर चढ़ जाता है। यह प्लास्टिक का कोट पानी से होने वाले नुकसान से सड़क को बचाता है। प्लास्टिक कतरन से सड़क निर्माण के कई फायदे हैं। पर्यावरण के लिए भी यह अच्छी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें