फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत, परिवार में शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने 70 वर्षीय किसान को टक्कर मार दी। उन्हें घायल अवस्था में कस्बा के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे देवेंद्र निवासी सकरारी लालपुर ने बताया कि श्यामपाल सिंह (70) मंगलवार की शाम करीब 7 बजे अपने खेतों से उड़द की फसल देखकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान एटा-टूंडला मार्ग पर गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर अवागढ़ की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजन ने तुरंत उन्हें अवागढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। अवागढ़ थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि परिजन की तहरीर मिल चुकी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें