फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक सवार मामा-भांजे को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव रामनगर के पास बाइक सवार मामा-भांजे को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौत हो गई जबकि मामा गंभीर रूप से घायल है। उसकी मौत पर परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शिवम (22) निवासी दमदमपुरा सिकंदराराऊ, हाथरस, अपने मामा मुनेंद्र निवासी ओनघाट बागवाला के साथ सोमवार को बाइक से दावत खाने गया था। दावत खाने के बाद देर रात बाइक से दोनों गांव लौट रहे थे। गांव रामनगर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया। यहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए और फूट-फूटकर रोने लगे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव सिकंदराराऊ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें