फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भीषण गर्मी से मिली राहत, दो दिन तेज हवाओं और हल्की बारिश का अनुमान

विज्ञापन
रविवार शाम को हुई बूंदाबांदी के बीच कटला मोहल्ला से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। लगातार मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन तक तेज हवाएं चलने, बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले तक जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप था। पिछले कुछ दिनों से बादल और तेज हवाओं के कारण तापमान में कमी आई है। शनिवार शाम मौसम अचानक बदला, आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। रविवार सुबह सामान्य रहने के बाद दोपहर में धूप निकली, लेकिन शाम को फिर काली घटाएं छा गईं। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से वातावरण में ठंडक घुल गई। रविवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय गतिविधियों के कारण यह बदलाव आया है।
मौसम में नमी बढ़ने से खेतों में खड़ी फसलों को लाभ मिल सकता है। हालांकि, तेज आंधी और बारिश से कुछ फसलों को नुकसान की आशंका भी है। शाम के समय मौसम सुहावना होने पर लोग घरों से बाहर निकले। पार्कों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों ने टहलने का आनंद लिया। बच्चों ने भी खुले स्थानों पर खेलकूद किया। वहीं, जिला प्रशासन ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर बिजली कड़कने के समय खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण न लेने को कहा गया है। लोगों से मौसम संबंधी ताजा सूचनाओं पर नजर बनाए रखने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें