फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किताबों के पन्नों पर परोसी नमकीन, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला सुजान में प्रधानाध्यापक पर पाठ्य पुस्तकों के पन्नों पर बच्चों को नमकीन परोसने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन

इसको लेकर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जुलाई माह का वेतन रोक दिया है।प्राथमिक विद्यालय नगला सुजान के प्रधानाध्यापक भानू प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायत में आरोप लगाए गए थे कि 23 जून को विद्यालय में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई स्टील की प्लेटें तथा बर्तन खरीदने के लिए पूर्व में धनराशि उपलब्ध कराए जाने के बावजूद विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन नहीं दिया गया।
विज्ञापन

वहीं एक जुलाई को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के पन्नो को फाड़कर बच्चों को नमकीन परोसी गई। इतना ही नहीं उन्हीं पुस्तकों के शेष पन्नों का बाद में ईंधन के रूप में उपयोग किया गया। इस मामले की शिकायत की जांच बीईओ अमित सक्सेना ने की। जांच में प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए। इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई। बीएसए अनुपम अवस्थी ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए जुलाई माह का वेतन रोक दिया। वहीं स्पष्टीकरण का जवाब तीन दिन के अंदर मांगा है। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें