फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सिविल ड्रेस में दुकानदार को डंडे से पीटा, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
अलीगंज में दुकानदार से मारपीट करने डंडा लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
अलीगंज। लोगों के झगड़े रोकने वाली पुलिस जब खुद गुंडागर्दी पर उतर आए, तो जनता क्या करे। ऐसा ही वाकया 22 सितंबर की रात अलीगंज के लोहारी दरवाजा क्षेत्र में हुआ। दुकान बंद कराने की बात पर मोबाइल कोबरा पर तैनात आरक्षी संदीप कुमार का दुकानदार से विवाद हो गया। आरोप है कि उसने साथी आरक्षियों को बुलाकर दुकानदार को पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि 22 सितंबर की रात कोबरा-3 मोबाइल पर आरक्षी संदीप कुमार की ड्यूटी थी। लोहारी दरवाजा में रात 10:30 बजे दुकान बंद कराने की बात पर उसका दुकानदार अलीम से कहासुनी और झड़प हो गई। इसके बाद संदीप कुमार ने साथी आरक्षियों विनीत मावी, मोहित तालान, अनमोल और दिवाकर सिंह को मौके पर बुला लिया। ये सभी सिविल ड्रेस में थे। सभी ने मिलकर दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। सार्वजनिक स्थान पर डंडे से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे और लोग तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे।
मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. इलामारन जी. ने बृहस्पतिवार को पांचों आरक्षियों को निलंबित कर दिया। सीओ ने बताया कि निलंबित आरक्षियों की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेरहमी से डंडे बरसाता दिख रहा पुलिसकर्मी
वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी दुकानदार को बेरहमी से पीटता दिखाई दे रहा है। पिटाई से दुकानदार को गंभीर चोटें आई हैं। दुकानदार अलीम ने बताया कि संदीप अक्सर पड़ोस में एक घर में आते-जाते हैं। जब भी आते हैं, यही कहते हैं कि दुकान बंद करो। मंगलवार की रात भी इसी बात पर विवाद हुआ। आरोप है कि बचाव में आए परिजनों और महिलाओं की बात अनसुना करते हुए आरक्षी संदीप कुमार, विनीत मावी, मोहित तालान, अनमोल और दिवाकर सिंह ने बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें