फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: असंगठित क्षेत्र के कामगारों को मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं लघु व्यापारी मानधन योजना के लिए पंजीकरण अभियान की शुरुआत हुए हैं। श्रम परिवर्तन अधिकारी राज बाबू ने बताया कि इस अभियान को प्राथमिकता के आधार पर सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

राज बाबू ने बताया कि दोनों योजनाओं का उद्देश्य ऐसे कामगारों और लघु व्यापारियों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये तक है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसके जीवनसाथी को 50 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन का प्रावधान है। अभियान में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों का पंजीकरण किया जाएगा। छोटे दुकानदार, स्वरोजगार से जुड़े लोग और 1.5 करोड़ रुपये से कम वार्षिक टर्नओवर वाले व्यापारी भी पात्र हैं। हालांकि आयकरदाता एवं किसी अन्य पेंशन योजना से जुड़े व्यक्ति इसमें शामिल नहीं होंगे। योजना में पंजीकृत व्यक्तियों को आयु के आधार पर 55 रुपये से 200 रुपये प्रतिमाह तक का अंशदान करना होगा। बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा गांव-गांव में शिविर लगाए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें