फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गर्मी का प्रकोप जारी, अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार, अभिभावक चिंतित

विज्ञापन
बुधवार को तेज धूप की वजह से अलीगंज रोड पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में बुधवार को सुबह से ही गर्मी व धूप ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर बाद कुछ देर के लिए बादल छाए और चली तेज हवाओं ने मामूली राहत जरूर दी लेकिन थोड़ी ही देर में दोबारा निकली तीखी धूप ने गर्मी का प्रकोप और बढ़ा दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और अधिकांश लोग धूप से बचने के लिए घरों में ही रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी संभव है और आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बावजूद लोगों को तपिश से राहत मिलना मुश्किल है। बीते दिनों हुए मौसम परिवर्तन के बाद मिली ठंडक अब समाप्त हो चुकी है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने आमजन के दैनिक कार्यों को प्रभावित किया।
इधर बढ़ती गर्मी से चिंतित अभिभावकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांग तेज कर दी है। अभिभावक राजकुमार का कहना है कि शरीर झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। छोटे-छोटे बच्चों को तेज धूप में स्कूल जाना पड़ता है। उन्होंने जिलाधिकारी से प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें