फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाजपा की डबल इंजन सरकार ने युवाओं से छल और श्रीराम से चंदा चोरी की

विज्ञापन
जलेसर में सपा के पीडीए सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते पदा​​धिकारी। स्रोत पार्टी कार्
विज्ञापन
जलेसर। नगर के एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को आयोजित पीडीए सम्मेलन में पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा भाजपा की डबल इंजन सरकार ने युवाओं के साथ छलावा कर रही है। पेपर लीक कराकर युवाओं को रोजगार से वंचित रखा है। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चंदा चोरी प्रकरण पर बोलते हुए कहा भाजपा को श्रीराम और युवा कभी माफ नहीं करेंगे। प्रदेश का युवा इसका जवाब 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा वह अपने समाज का सम्मान नहीं बचा पा रहे हैं। भाजपा सरकार में उनके समाज की लगातार उपेक्षा की जा रही है और वह शांत बैठे हैं। पंचायत विभाग के मंत्री होने पर भी वह पंचायत चुनाव नहीं करा पा रहे हैं। नैतिक जिम्मेदारी में पूरी तरह असफल होने पर उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। बिहार के सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले को सामंतवादी मानसिकता का परिणाम बताया। श्यामलाल पाल ने कहा सपा सदन में किसानों की समस्याएं, नीट परीक्षा से जुड़े विवादों, युवाओं के रोजगार और श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी विषयों पर भाजपा सरकार का घेराव करने को तैयार है। उन्होंने कहा सपा में टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन है, इसलिए पार्टी को जिसको प्रत्याशी बनाए कार्यकर्ताओं को उसको पूरे मन से चुनाव लड़ाना है। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को सिर्फ सपा की सरकार बनाने का लक्ष्य तय करना है, न कि विधायक बनाने का। सपा के प्रदेश अध्यक्ष का सम्मेलन में 51 किलो की फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। सम्मेलन को सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, भूपेंद्र प्रजापति, मंजीत यादव, रंजीत यादव आदि ने संबोधित किया। स्वागत करने वालों में बबलू प्रधान, राजेंद्र शाक्य, राजनलाल जाटव, सतीश दिवाकर, अर्जुन वाल्मीकि, भोली शर्मा प्रधान, वीरेश यादव, अरशद पठान सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें