फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल, 40 से अधिक मरीज 15 मिनट लिफ्ट में फंसे

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की बिजली ठप होने के बाद मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर काम करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को बिजली आपूर्ति ठप होने से हड़कंप मच गया। करीब 15 मिनट तक बिजली गुल रहने के कारण अस्पताल की तीनों लिफ्ट बीच रास्ते में अटक गईं। इन लिफ्टों में 40 से अधिक मरीज और उनके तीमारदार फंस गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:20 बजे अचानक बिजली जाने से ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित हुईं। स्वास्थ्यकर्मियों को मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर मरीजों को देखना पड़ा। बिलिंग काउंटर पर इंटरनेट सेवा बाधित होने से बिलिंग भी नहीं हो सकी। लिफ्ट में फंसे लोग दम घुटने और घबराहट के बीच मदद के लिए आवाज लगाते रहे। करीब 15 मिनट बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लिफ्टों के दरवाजे खुले।
बाहर निकले कई लोग सहमे हुए दिखाई दिए और उन्होंने आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल उठाए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुरेश चंद्रा ने बताया कि जनरेटर की व्यवस्था है, लेकिन तकनीकी कमी से देर हुई। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराने की बात कही।

मेडिकल कॉलेज की बिजली ठप होने के बाद मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर काम करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें