फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन हड़पकर वृद्धा को बेघर करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र के गांव बुरहनाबाद की एक वृद्धा इंद्रावती ने प्रधान पति पर जमीन हड़पकर बेघर करने का आरोप लगाया है। वृद्धा ने शनिवार को थाना दिवस में न्याय की गुहार की है। थाने पहुंची इंद्रावती ने बताया वह 80 वर्ष की अशिक्षित वृद्धा है। अशिक्षित होने के कारण अंगूठा लगवाकर गांव के प्रधान पति ने उसकी जमीन हड़प ली है।
विज्ञापन

वृद्धा इंद्रावती ने बताया कि उसके पति मनोहर सिंह का कई वर्ष पहले निधन हो गया था। उसके दो बेटियां थी, जिनकी उसने किसी तरह शादी कर दी। उसके पास थोड़ी सी जमीन और एक प्लॉट था, जिस पर वह झोंपड़ी बनाकर जीवन के बाकी दिन बिता रही थी। वृद्धा ने बताया कि अशिक्षित होने के कारण गांव के प्रधान पति ने पहले उसके खेतों पर कब्जा किया। बाद में जो प्लॉट था उस पर कब्जा कर लिया, जिससे वह बेघर हो गई है। बेघर होने के बाद वृद्धा भीख मांगकर अपना पेट पाल रही है।
-
वृद्धा ने अपने खेत को बेटियों के नाम कर दिया था, जिनसे जमीन खरीदी है। वृद्धा के सारे आरोप झूठे हैं, सच्चाई जानने को वृद्धा की बेटियों और दामाद से बात करनी चाहिए। जमीन खरीदे जाने के बैनामा उनके पास सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेमसिंह, प्रधान पति

समाधान दिवस में आई वृद्धा की शिकायत पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

संकल्पदीप कुशवाह, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें