फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जल जीवन मिशन... अधूरा काम, पूरा इंतजार

विज्ञापन
सकीट  के गांव नौरंगाबाद में अधूरा पड़ा ओवरहेड टैंक। संवाद
विज्ञापन
एटा। ‘हर घर जल’ योजना अब दम तोड़ती नजर आ रही है। पांच साल पहले शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत जिले में अब तक केवल 99 ग्राम पंचायतों में ही काम पूरा हो सका है, जिससे करीब 225 गांव लाभान्वित हुए हैं। वहीं, 390 परियोजनाएं आज भी अधूरी पड़ी हैं। बजट के अभाव में इनका काम लटक गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के तहत जल जीवन मिशन की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। एटा जनपद में इसके लिए 489 गांवों का चयन किया गया था। यहां ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन के जरिए हर घर तक नल का जल पहुंचाना था। प्रत्येक ब्लॉक की औसतन 55 ग्राम पंचायतों को इस योजना से लाभान्वित किया जाना था लेकिन जिले के हालात बेहद खराब हैं।
पिछले पांच सालों में केवल तकरीबन 225 गांवों (99 ग्राम पंचायतों) तक ही पेयजल पहुंच पाया है। शेष 390 परियोजनाएं बजट के अभाव में अधूरी हैं। यद्यपि वर्ष 2028 तक हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन धीमी कार्यगति से यह संभव नहीं दिख रहा।

सकीट  के गांव नौरंगाबाद में अधूरा पड़ा ओवरहेड टैंक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें