फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेल विभाग में प्रशिक्षक बनने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश सरकार ने खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षक नियुक्त करने की योजना शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक, अंतरराष्ट्रीय अनुभव व उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयार करना है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि प्रदेश के 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें खेल विभाग के अंतर्गत संचालित 34 आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 1.50 लाख प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षक हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, जूडो व तीरंदाजी सहित 16 खेल विधाओं में प्रशिक्षण देंगे। बताया कि महिला व पुरुष दोनों वर्गों के पात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का चयन शासन की ओर से निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र, स्वप्रमाणित शैक्षिक व खेल उपलब्धियों के प्रमाणपत्रों के साथ 15 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी ने पात्र खिलाड़ियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें