भागने का प्रयास करने वाले आरोपी को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत वीडियोग्रैब
एटा। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार दोपहर को इलाज के लिए लाए गए कैदी ने पुलिस को चमका देकर भागने की कोशिश की। बाद में मेडिकल कॉलेज की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को चैन की सांस मिली।
अनुपम उर्फ बटकन (23) निवासी थाना मलावन जेल में बंद है। उसे सीने में दर्द की समस्या होने पर मेडिकल कॉलेज पुलिस अभिरक्षा में लाया गया था। यहां मेडिकल कॉलेज में भीड़ होने की वजह से वह पुलिसकर्मियों को चकमा मेडिकल कॉलेज में ही छिप गया। इससे पुलिसकर्मियों को अफरातफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की घेराबंदी कर दी और उसकी तलाश शुरू कर दी। थोड़ी ही देर बाद पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर दोबारा हिरासत में ले लिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिसकर्मियों को राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस उसे बिना उपचार कराए ही जेल में लेकर चली गई। बताया कि आरोपी सोमवार को ही जेल में पहुंचा था। वहां उसने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया था।