फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में हर्ष मोहिनी ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में मौजूद कसीडो ​खिलाड़ी। स्रोत स्वयं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पश्चिम बंगाल में 13 और 14 जून को आयोजित इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में जिले के शहीद पार्क कसीडो कराटे क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए। जिससे में हर्ष व मोहिनी ने गोल्ड जीत का जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में नेपाल के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन जिले के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन व आत्मविश्वास के दम पर पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। शहीद पार्क कसीडो के मुख्य प्रशिक्षक व हेड सेंसेई यतीक सक्सेना ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए लंबे समय तक कठिन अभ्यास किया था जिसका परिणाम पदकों के रूप में सामने आया। कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन से जिले के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ रहा है। प्रतियोगिता में हर्ष राजपूत व मोहिनी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं अखंड प्रताप व अथर्व ने रजत पदक हांसिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा सेंसेई वेदांश कुलश्रेष्ठ और आद्विक पाराशर ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें