फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विवादित भूखंड पर दुकानों के निर्माण को प्रशासन ने रुकवाया

विज्ञापन
जैथरा में दुकान का निर्माण रुकवाती तहसील की टीम। संवाद
विज्ञापन
जैथरा। कोतवाली के सामने पालीवाल कंपाउंड के विवादित भूखंड पर निर्माणाधीन दुकानों के निर्माण को नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय ने पहुंचकर रुकवा दिया है। इस भूखंड को लेकर कई वर्ष से दीवानी न्यायालय में वाद विचाराधीन है। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने पर नायब तहसीलदार ने हस्तक्षेप करते हुए काम को रुकवा दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली के सामने पालीवाल परिसर में सड़क किनारे पालीवाल मार्केट है, जिसमें दर्जनों दुकानें हैं। मार्केट में दो दुकानों की जगह लंबे समय से खाली पड़ी है, जो विवादित है। जिसका वाद कई वर्ष से दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। जून माह में दीवानी न्यायालय बंद होने पर एक पक्ष दुकानों का निर्माण करा रहा था। कई दिन बीतने पर दूसरे पक्ष ने इसकी शिकायत नगर पंचायत एवं तहसील प्रशासन से की। शिकायत पर मंगलवार को पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय एवं नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों ने काम को रुकवा दिया है। उन्होंने कहा कोर्ट में वाद विचाराधीन होने पर निर्माण कार्य रुकवाया गया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे दिन कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें