एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट में बुधवार को टीकाकरण करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम से ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। गालीगलौज और हमला करने के बाद बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने टीम को मुक्त कराया और एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम बुधवार को गांव अकबरपुर कोट में बच्चों को टीकाकरण करने के लिए घर-घर जाकर जानकारी दे रही थी। सीएचओ भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव में जब सुरजीत से बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए कहा तो आक्रोशित हो गया। उनके और आशा रीता के गालीगलौज करने लगा। विरोध किया तो में गड़सा लेकर मारने के लिए दौड़ा। सीएचओ और आशा जान बचाते हुए उपकेंद्र पर आए।
आरोप है कि सुरजीत पीछे-पीछे केंद्र पर पहुंच गया और गालीगलौज करने लगा। आरोपी ने बाहर से दरवाजा बंद कर उन्हें और एएनएम मीरा देवी को बंधक बना दिया। इसे देख ग्रामीण एकत्रित हो गए। सीएचओ ने फोन कर सीएचसी अधीक्षक को सूचना दी। अधीक्षक ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस वहां पहुंची और टीम को मुक्त कराते हुए आरोपी सुरजीत को हिरासत में थाने ले आई। सीओ जलेसर सुधांशु शेखर ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।