फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिना फायर एनओसी के नहीं चलेंगी कोचिंग और लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी संचालकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बिना फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के किसी भी कोचिंग सेंटर या लाइब्रेरी का संचालन न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग से प्राप्त फायर एनओसी की प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें। कार्यालय में एनओसी जमा होने के बाद ही संबंधित संस्थान को संचालन की अनुमति मिलेगी। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि बिना फायर एनओसी के संचालित पाए जाने वाले कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें