फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बस स्टैंड से राम दरबार तक हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
जीटी रोड पर अतिक्रमण को हटाते नगर पालिका कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान का बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। पालिका टीम ने जीटी रोड बस स्टैंड से राम दरबार तक मोर्चा संभाला। अभियान की सूचना मिलते ही दुकानदारों में भगदड़ मच गई और नगर पालिका की जेसीबी पहुंचने से पहले ही अधिकांश व्यापारियों ने सड़क पर रखे अतिरिक्त सामान को हटा लिया।
विज्ञापन

अभियान से पूर्व नगर पालिका की ओर से पूरे शहर में मुनादी कराकर दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई थी। साफ कहा गया था कि यदि किसी दुकान के बाहर सड़क पर सामान पाया जाता है तो उसे सीज कर चालान की कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत बुधवार को भी टीम ने जीटी रोड क्षेत्र में अभियान चलाया। नगर पालिका टीम व पुलिस प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर दुकानों की जांच की। जेसीबी को देखकर ही कई दुकानदारों ने तुरंत अपना फैला हुआ सामान अंदर समेट लिया। ईओ नगर पालिका निहाल सिंह व आरआई राकेश कुमार ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निहाल सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ते जाम और अव्यवस्थित यातायात को सुधारने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बाद भी यदि किसी के यहां अतिक्रमण पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें