फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मुख्य चौराहे पर जाम लगने से एक घंटे तक फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। कस्बे के मुख्य चौराहे पर मंगलवार सुबह एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। इससे एटा-टूंडला मार्ग पर दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

कस्बे का मुख्य चौराहा कई दशकों से सकरा है। यहां से बस या ट्रक के गुजरने पर दूसरी बस को निकलने में मुश्किल होती है। मुख्य मार्ग पर फुटपाथ पर हाथठेले और दुकानदारों का अतिक्रमण है। इस वजह से पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है। कस्बे में लगभग रोजाना सुबह से देर शाम तक जाम की समस्या रहती है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक डग्गेमार बस के जाम में फंसने से समस्या बढ़ गई। सोशल मीडिया पर जाम के वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी ने बल सहित मौके पर पहुंचकर वाहनों को निकलवाया।
-

नौकरी करने वाले समय पर ड्यूटी जाने को रहे परेशान
नौकरी करने वाले सैकड़ों लोग एटा से आगरा को काफी लोग रोजाना आते-जाते हैं। इसमें अधिकांश लोग रोडवेज बसों से अवागमन करते हैं। कस्बे में जाम लगने पर वह लोग समय से ड्यूटी पर जाने को परेशान रहे। नौकरी करने वाले लोगों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि वह किसी न किसी कारण जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें