फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेहतर कार्य करने वाले एंबुलेंस पायलट किए सम्मानित

विज्ञापन
पायलट दिवस पर एंबुलेंस पायलट को सम्मानित करते सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। जिले में 108 एवं 102 एंबुलेंस पायलट को मंगलवार को पायलट दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रूप सिंह, बृजेन्द्र सिंह पायलट को सम्मानित किया।
विज्ञापन

108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से 26 मई को पायलट दिवस मनाया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पायलटों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पायलट आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को सेवाएं देकर उनकी जिंदगी बचाने का महान कार्य करते हैं। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने पायलट दिवस पर सभी पायलट कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर, वाहन प्रभारी लोकमान सिंह, ईएमई पुष्पेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें