फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलीगंज में तैयार हुआ खेल मैदान, मिले कबड्डी व कुश्ती कोच

विज्ञापन
अलीगंज स्टेडियम में मैदान को समतल करते कर्मचारी।  - फोटो : खेल विभाग
विज्ञापन
एटा। करीब आठ करोड़ की लागत से मंडल का सबसे बड़ा स्टेडियम अलीगंज में बनाया गयास है। जिला प्रशासन व खेल विभाग ने अब यहां खेल गतिविधियां भी शुरू करा दी हैं। इसके लिए कबड्डी व कुश्ती कोच भी मिल गए हैं।
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि स्टेडियम में एथलेटिक्स गतिविधियां शुरू करा दी गई हैं। वहीं, स्थानीय खिलाड़ियों के खेल में गति देने के लिए स्टेडियम में दो कोच को नियुक्ति किया गया है। जो प्रशिक्षण के माध्यम से खिलाड़ियों की तैयारियों में विशेष योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि अभी अलीगंज स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी और कुश्ती खिलाडियों के प्रशिक्षण के लिए दो कोचों की नियुक्ति की गई है।
खेल कार्यालय व खंड विकास कार्यालय के सहयोग से स्टेडियम के मैदान को खेलने के लिए पूर्ण रूप से तैयार किया गया है जिससे अब वहां रुकी हुई खेल गतिविधियों को गति मिल सकेगी। आसपास के क्षेत्रीय खिलाड़ियों को कोच द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर तैयारी कराकर उन्हें जिला व मंडल पर खेलने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें