फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल दहला देने वाला हत्याकांड...अगवा कर युवक को उतारा माैत के घाट, लाश का किया ऐसा हश्र; राख तक नहीं मिली

Tue, 17 Jun 2025 12:25 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

युवक नाै जून को लापता हो गया था। मामले में भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जलेसर में भैंस खोलने और गाड़ी निकालते समय गाली देने के विवाद में एक युवक को अगवा कर 3 युवकों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को बिटौरे में जलाकर राख व हडि्डयां हजारा नहर में बहा दीं। मामला जलेसर थाना क्षेत्र के गांव कोसमा का है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी हसन अली ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई हुसैन अली 9 जून की रात लगभग 10:30 बजे से लापता था। 12 जून को उसने थाना जलेसर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस हुसैन की तलाश कर रही थी। 15 जून को उसके तहेरे भाई शाहरुख ने बताया कि गांव के ही रोहित कुशवाह, प्रदीप कुशवाह और मोहन कुशवाह गाड़ी में डालकर हुसैन को टूंडला की ओर ले गए थे।

ये भी पढ़ें-UP: गोली मारकर उतारा महिला को माैत के घाट...कोर्ट ने दोषी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन


 

अपहरण की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने छानबीन तेज कर दी। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जब पूछताछ की गई तो आरोपियों ने गुमराह किया। थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने और सबूत खंगाले तो पता चला कि हुसैन अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था और भाई का मोबाइल साथ ले गया था।

ये भी पढ़ें-UP:  आगरा में झमाझम बारिश....धंस गई सड़क और जमीन में समा गया युवक, हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने

 

आरोपियों ने रजावली चौराहे पर एक पुराना मोबाइल 500 रुपये में खरीदा और हसन अली को कॉल की लेकिन कुछ बोले नहीं। सिम की लोकेशन ट्रैक करने के बाद जब पुलिस ने वहां जाकर पूछताछ की तो तीनों का वहां जाना पाया गया। इसके बाद जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो गुनाह कबूल कर लिया।

 
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि हुसैन अली ने लगभग 8 माह पूर्व उनकी भैंस खोल ली थी। इसके अलावा जब प्रदीप अपनी कार घर से निकालता था तो हुसैन गाली-गलौज करता था। इसी बात से तंग आकर उन्होंने उसे कोतवाली देहात क्षेत्र में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को जलाकर हड्डी व राख को नहर के पानी में बहा दिया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें