फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा महोत्सव: हरियाणवी नाइट में रुचिका जांगिड़ के गानों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के जीटी रोड स्थित सैनिक पड़ाव में चल रहे एटा महोत्सव में शनिवार की रात हरियाणवी नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणवी गायिका रुचिका जांगिड़ के गानों पर लोग जमकर झूमे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन होने के बाद हरियाणवी सिंगर रूचिका जांगीड़ ने दर्शकों को कई गाने सुनाए जिस पर दर्शक थिरकते नजर आए। उन्होंने सबसे पहले मेरा चुंदड़ मंगा दे नंड़दी के वीरा गाना गया। जिस पर कलाकारों के साथ दर्शकों ने भी डांस किया। उन्होंने इस गाने को अपना पसंदीदा गाना बताया। रुचिका ने दर्शकों को अपनी जगह पर खड़े होकर डांस करने के लिए प्रेरित किया।
पेट में हो रही गुड़गुड़...ठंडो कोको कोलो लायो, मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी गानों पर पूरे पंडाल में दर्शक झूम उठे और नृत्य करने लगे। इस दौरान उन्होंने एक दर्जन से अधिक हरियाणवी गाने गाए। कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा। देर से पहुंचे लोगों को खड़े होने की जगह तक नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

गानों के बीच में एंकर ने कॉमेडी के जरिए लोगों को मनोरंजन किया। वहीं लोगों का उत्साह बढ़ाया। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एसडीएम शिवकुमार, एएसपी धनंजय कुशवाहा, सीओ सिटी सदर राजकुमार आदि अधिकारियों सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें