फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत की मौत: एक ही फंदे पर लटक कर दी जान, 13 दिन पहले हुई थी प्रेमिका की शादी; ऐसे हाल में मिलीं लाशें

Wed, 26 Feb 2025 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

गांव के लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।  पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। 

 
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर में बुधवार सुबह एक पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके मिले। युवती की साड़ी के दोनों सिरों से फंदे बनाए गए थे। गांव वालों के अनुसार कई साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। 14 फरवरी को युवती की शादी होने के बाद जब सभी उम्मीदें खत्म हो गईं तो उन्होंने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

युवती के छोटे भाई ने बताया कि 14 फरवरी को बहन की शादी कासगंज के सोरों थांनातर्गत गांव खलीलपुर में हुई थी। जबकि 21 फरवरी को भतीजी की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए बहन और बहनोई दोनों ही आए हुए थे। 25 फरवरी को भतीजी की दूसरी विदा हुई, जिसमें हम सभी लोग व्यस्त थे। शाम के समय बहन और गांव का एक व्यक्ति लापता हो गए। मां ने दोनों को साथ जाते देखा था। काफी खोजने पर जब नहीं मिले तो गांव के उस व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। बुधवार सुबह सूचना मिली कि गांव से करीब डेढ़ किमी दूर एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे पर लटके हुए हैं। जाकर देखा तो बहन की साड़ी से दोनों के गले में फंदे लगे हुए थे। 
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि जिस युवक ने जान दी है उसकी शादी करीब 10 साल पहले हो चुकी थी। एक पुत्र और एक पुत्री है। पिता और कोई भाई नहीं हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि गांव वालों के मुताबिक दोनों के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग था। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही मामला है। पोस्टमार्टम में स्थिति साफ हो जाएगी।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें